कैब चालक ने दिल्ली में की 24 वर्षीय पत्नी की हत्या; सड़ा-गला शव बेड बॉक्स में मिला
दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली में 24-वर्षीय पत्नी की हत्या के आरोप में कैब चालक को सोमवार को गिरफ्तार किया गया। महिला का सड़ा-गला शव घर में बेड बॉक्स में मिला था व उसके मुंह पर टेप लगा था। आरोपी ने पकड़े जाने के बाद कहा कि वह जहां काम करती थी वहां उसका एक शख्स के साथ अफेयर चल रहा था।