थाईलैंड से दो दिनों के भीषण सैन्य संघर्ष के बाद कंबोडिया ने संयुक्त राष्ट्र में तत्काल सीज़फायर का आह्वान किया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने शुक्रवार को आपात बैठक बुलाई थी जिसमें कंबोडिया और थाईलैंड दोनों की उपस्थिति रही। संयुक्त राष्ट्र में कंबोडिया के राजदूत चिया केओ ने कहा, "कंबोडिया बिना शर्त तत्काल सीज़फायर चाहता है।"