कंबोडिया में छिपकली की पूंछ से निकलती दिखीं आग की लपटें, वायरल हुआ वीडियो

कंबोडिया में एक घर की दीवार पर घूमती छिपकली की पूंछ से आग की लपटें निकलने का वीडियो इंस्टाग्राम पर वायरल हुआ है। कई यूज़र्स ने इसकी तुलना पोकेमॉन के 'चार्मान्डर' से की। हालांकि, एक यूज़र ने अंदाज़ा लगाया कि यह इलेक्ट्रोस्टैटिक हो सकता है। उसने लिखा, "दीवार में ग्राउंड फॉल्ट होगा इसलिए हिलने पर...उसकी पूंछ में चिंगारी निकलती है।"

Load More