कंबोडिया में भगवान विष्णु की प्रतिमा तोड़े जाने पर भारत की निंदा के बाद थाईलैंड ने दी सफाई
थाईलैंड-कंबोडिया संघर्ष के बीच थाईलैंड की सेना द्वारा कंबोडिया में भगवान विष्णु की मूर्ति तोड़े जाने की भारत द्वारा निंदा किए जाने के बाद थाईलैंड ने स्पष्टीकरण दिया है। थाई-कंबोडियन बॉर्डर प्रेस सेंटर ने कहा कि हिंदू देवता की मूर्ति को तोड़ने का उद्देश्य धर्म/आस्था से संबंधित नहीं था और वह सभी धर्मों का समान रूप से सम्मान करता है।