कंबोडियाई गर्लफ्रेंड से शादी करने के लिए गैंगस्टर को मिली 12 घंटे की परोल, दोनों के हैं 4 बच्चे
झज्जर (हरियाणा) निवासी उम्रकैद की सज़ा काट रहा गैंगस्टर मैनपाल बादली उर्फ मैनपाल ढिल्ला गुरुवार को अपनी कंबोडियाई गर्लफ्रेंड मेटाचान से शादी करने के लिए 12 घंटे की कस्टडी परोल पर बाहर आया। 2018 में परोल से फरार होकर कंबोडिया पहुंचे बादली की वहां खुद से करीब 9-साल छोटी मेटाचन से मुलाकात हुई थी व दोनों के 4 बच्चे हैं।