कैब ड्राइवर ने 2 मिनट की देरी पर भेजा 'मर्डर की धमकी' वाला मेसेज, ट्रांसलेट करते ही आया ट्विस्ट
अर्णव गुप्ता नामक इंजीनियर ने बताया है कि उन्होंने कैब ड्राइवर को 2 मिनट इंतज़ार करवाया और इसी बीच उन्हें ड्राइवर के 'जान से मारने की धमकी मिल रही है' मेसेज का नोटिफिकेशन आया। अर्नव ने कहा, "बुरे-बुरे खयाल आने लगे...डरते-डरते चैट खोली तो पाया कि यह गूगल का अनुवादित मेसेज था...उसने लिखा था- 'मर्डर (मदर) डेरी के सामने हूं'।"