कैब ड्राइवर ने थप्पड़ मारा, हाथ मरोड़ा, फिर बोला- फिर से मारकर दिखाऊं क्या?: लड़की
मुंबई की डिजिटल कंटेंट क्रिएटर शिवानी ने कहा है कि उबर राइड के दौरान ड्राइवर ने उन्हें थप्पड़ मारा। शिवानी ने कहा, "ऐप पर किराया ₹501 था। ड्राइवर ₹40 एक्स्ट्रा मांग रहा था। जब मैंने मना किया तो वह पास आकर मुझे धमकाने लगा। मैंने उसे धकेला...उसने थप्पड़ जड़ दिया...हाथ मरोड़ा और फिर बोला- फिर से मारकर दिखाऊं क्या?"