कैबिनेट ने MSME को मदद देने के लिए ₹10,000 करोड़ के SME ग्रोथ फंड को दी मंज़ूरी
केंद्रीय मंत्रिमंडल ने MSME को मदद देने के लिए ₹10,000 करोड़ के SME ग्रोथ फंड को मंज़ूरी दी है। यह फंड व्यवसायों को अपनी क्षमता बढ़ाने, नई टेक्नोलॉजी अपनाने, ग्लोबल मार्केट में उतरने और एक्सपोर्ट को मज़बूत करने में मदद करेगा। यह इनोवेशन, अधिग्रहण और रणनीतिक निवेश के लिए लंबे समय का निवेश (पेशेंट कैपिटल) भी उपलब्ध कराएगा।