प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने शनिवार को 2025-26 के बजट को मंज़ूरी दे दी जिसके बाद निर्मला सीतारमण बतौर वित्त मंत्री लगातार 8वीं बार बजट पेश करेंगी। इससे पहले सीतारमण ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से मुलाकात की थी। सीतारमण इस बार भी बजट को पेपरलेस फॉर्मैट में पेश करने के लिए टैबलेट का इस्तेमाल करेंगी।