काबरा ज्वेल्स के ₹128 के शेयर ₹243 पर हुए लिस्ट, अपर सर्किट लगने पर दोगुना हुआ निवेश

काबरा ज्वेल्स लिमिटेड के शेयर बुधवार को एनएसई के एसएमई प्लैटफॉर्म पर 90% प्रीमियम के साथ ₹243.20 पर लिस्ट हुए जबकि इसका इश्यू प्राइस ₹128 था। लिस्ट होने के बाद कंपनी के शेयर 5% के अपर सर्किट ₹255.35 पर पहुंच गए जिससे निवेशकों को पहले दिन ही दोगुना मुनाफा हुआ। इस आईपीओ को 356 गुना से अधिक बोली मिली थी।