काम के वक्त ऊंघने पर बाल नोचते थे: म्यांमार से छुड़ाकर यूपी वापस लाए गए लोगों ने सुनाई आपबीती
म्यांमार में साइबर ठगों के गिरोह में फंसे 21 लोगों को मुक्त करवाकर वापस लखनऊ (यूपी) लाया गया है। पीड़ितों ने बताया कि सोशल मीडिया के ज़रिए उन्हें म्यांमार में आईटी/बिज़नेस प्रोफेशनल की नौकरी के लिए बुलाया गया था। लोगों के मुताबिक, उनसे 18-18 घंटे काम करवाया जाता था और काम के वक्त ऊंघने पर उनके बाल नोचे जाते थे।