inshorts

केमिकल में डालते ही एक मिनट में 'पक' गए कच्चे केले, वायरल वीडियो देख लोगों ने जताई चिंता

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें केमिकल में कच्चे केले डालने के कुछ देर बाद वह पके नज़र आने लगते हैं। वीडियो में खुद को मज़दूर बता रहा शख्स कहता है, "1-मिनट में रंग बदलकर...केला पकने लग जाएगा...मालिक करवाते हैं।" वीडियो पर ऑनलाइन यूज़र्स ने चिंता जताई है जिनमें से एक ने लिखा, "यह ज़हर है।"