किम जोंग-उन की पार्टी को चुनाव में मिले 99.93% वोट
उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की 'वर्कर्स पार्टी ऑफ कोरिया' ने 15वीं 'सुप्रीम पीपल्स असेंबली' के लिए हुए चुनावों में 99.93% वोट हासिल किए हैं। दावा है कि चुनाव में 99.99% मतदाताओं ने वोट डाले थे। 17 वर्ष से अधिक आयु के सभी उत्तर कोरियाई नागरिकों से किम की पार्टी के उम्मीदवारों को अप्रूव/रिजेक्ट करने को कहा गया था।