उत्तर कोरिया के शीर्ष नेता किम जोंग उन की बेटी किम जू-ए ने एक स्की रिसॉर्ट में स्कीइंग की जिसकी तस्वीरें वायरल हो गई हैं। साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट के मुताबिक, उनके स्की पोल और स्की पर स्विट्ज़रलैंड के ब्रैंड स्टॉकली का लोगो था। 'कोरिया हेराल्ड' के मुताबिक, जू-ए की सिर्फ जैकेट और स्की पैंट की कीमत $1,500 (₹1,40,000) है।