कॉमेडी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी अवॉर्ड्स की फाइनलिस्ट तस्वीरें आईं सामने
कॉमेडी वाइल्डलाइफ फोटोग्राफी अवॉर्ड्स के फाइनलिस्ट में शामिल कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की गई हैं। इन तस्वीरों के शीर्षक 'सेक्सी मैन्टिस', 'लिटिल-गॉडज़िला', 'एल्विस', 'स्पाइसी ओरंगुटान', 'क्या मैं अलार्म बजने के बाद भी सोता रह गया?', 'धक्का मत दो', 'एंग्री-बर्ड', 'मेरा यह एंगल सबसे अच्छा है', 'इंस्टाग्राम के लिए' और 'क्या आप मज़ाक कर रहे हैं?' रखे गए हैं।