कुमार विश्वास की बेटी अग्रता ने बिज़नेसमैन से की शादी, राजस्थान के होटल में हुआ समारोह

कवि कुमार विश्वास की बड़ी बेटी अग्रता शर्मा ने रविवार को उदयपुर (राजस्थान) के फाइव-स्टार होटल लीला पैलेस में बिज़नेसमैन पवित्र खंडेलवाल से शादी कर ली। बकौल रिपोर्ट्स, शादी में देश की तमाम हस्तियों ने शिरकत की और गायक सोनू निगम व कैलाश खेर ने प्रस्तुति दी। कुमार विश्वास की 2 बेटियां हैं और छोटी बेटी का नाम कुहू है।