एक शख्स का अपने बेटे के चार्टर्ड अकाउंटेंट बनने पर खुशी ज़ाहिर करने का वीडियो वायरल हो गया है। दरअसल, काम से थककर लौटे शख्स को पत्नी ने जैसे ही बेटे के सीए बन जाने की खुशखबरी दी वैसे ही शख्स की आंखें आंसुओं से भर आईं और उसने गर्व से अपने बेटे को कसकर गले से लगा लिया।