सोने-चांदी के भाव सोमवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचे। एमसीएक्स पर सुबह 10:45 बजे सोना 0.47% बढ़कर ₹1,15,436 प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा था जबकि चांदी 1.09% बढ़कर ₹1,43,433 प्रति किलोग्राम पर थी। डॉलर में कमज़ोरी और ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद इस बढ़ोतरी का कारण माना जा रहा है।