कैमरे में कैद हुआ समुद्र का 'काला शैतान'

रिपोर्ट्स हैं कि स्पेन के टेनेरिफ द्वीप के पास एक ज़िंदा हंपबैक एंगलरफिश कैमरे में कैद हुई है जिसे 'ब्लैक सीडेविल' या 'समुद्र का काला शैतान' के नाम से भी जाना जाता है। इस प्रजाति में मादा लगभग 18 सेमी लंबी होती है और नर केवल 3 सेमी लंबा होता है। इनका मुंह बड़ा और दांत तीखे होते हैं।