कामरान अकमल ने रिज़वान को ऑस्ट्रेलिया छोड़ने की दी सलाह, विवादित रिटायर्ड आउट पर फूटा गुस्सा
पूर्व पाकिस्तानी खिलाड़ी कामरान अकमल ने ऑस्ट्रेलियाई टूर्नामेंट बीबीएल में मेलबर्न रेनेगेड्स के बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान को रिटायर्ड आउट किए जाने को अपमानजनक बताया है। उन्होंने रिज़वान को इस लीग को बीच में छोड़कर अपने घर (पाकिस्तान) लौटने की सलाह दी है। गौरतलब है कि सिडनी थंडर के खिलाफ धीमी बैटिंग के चलते रिज़वान को रिटायर्ड आउट किया गया था।