'फाइनेंशियल एक्सप्रेस' के मुताबिक, ₹12 लाख तक की आय को कर-मुक्त समझकर लोग गलती कर रहे हैं क्योंकि इसपर ₹4-8 लाख स्लैब का 5% (₹20,000) और ₹8-12 लाख स्लैब का 10% (₹40,000) टैक्स लगेगा। हालांकि, सरकार की छूट के चलते कर देनदारी शून्य होगी। इस वजह से ₹12 लाख तक की आय को कर-मुक्त नहीं बल्कि कर से छूट कहेंगे।