क्यों $50 का दान देने पर रूस में एक महिला को हुई 12 साल की जेल?
सेनिया करेलिना नामक रूसी-अमेरिकी महिला को रूस की एक अदालत ने 'राजद्रोह' के मामले में 12 साल की जेल की सज़ा सुनाई है। स्पा में काम करने वाली 33-वर्षीय महिला को 24 फरवरी 2022 को यूक्रेन का समर्थन करने वाली संस्था को $50 का दान देने का दोषी पाया गया है। इसी दिन यूक्रेन पर रूस ने हमला किया था।