क्यों 'छावा' फिल्म देखने के बाद MP के बुरहानपुर में खुदाई कर सोने के सिक्के तलाशने लगे लोग?

फिल्म 'छावा' देखने के बाद बुरहानपुर (मध्य प्रदेश) में असीरगढ़ किले के पास खेत में खुदाई कर लोग सोने के सिक्के तलाशने लगे थे। दरअसल, फिल्म में मुगलों को बुरहानपुर किले में खज़ाना रखते हुए दिखाया गया है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म देखने के बाद लोगों को विश्वास हो गया कि किले के पास ही खज़ाना छिपा है।