क्यों 1:30 को डेढ़ और 2:30 को कहते हैं ढाई? जानें साढ़े एक व साढ़े दो न बोलने की खास वजह
1:30 और 2:30 को साढ़े एक व साढ़े दो न कहने का कारण गिनती का पुराना भारतीय सिस्टम है। पहले कई तरह के फ्रैक्शनल शब्द पढ़ाए जाते थे जैसे 1/4 को पाव, 1/2 को आधा, 3/4 को पौना और 5/4 को सवा कहा जाता है। यहीं से घड़ी में भी इसका इस्तेमाल शुरू हुआ और डेढ़-ढाई प्रचलन में आ गया।