inshorts

क्यों 1 कप कॉफी पीने के बाद 2 बोतल पानी पीने की दी जा रही है सलाह?

डिजिटल क्रिएटर दीपशिखा जैन ने कॉफी पीने से पहले और बाद 1-1 बोतल पानी पीने की सलाह दी है। इसको लेकर ऐस्टर सीएमआई हॉस्पिटल, बेंगलुरु में क्लिनिकल न्यूट्रिशनिस्ट एडविना राज ने बताया, "ज़्यादा कैफीन डाइयूरेटिक की तरह काम करता है जिससे शरीर से पानी निकल जाता है और डीहाइड्रेशन हो सकता है इसलिए कॉफी के साथ...दूसरे हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स लेने चाहिए।"