कुंभ मेले का आयोजन हर 12-वर्ष के बाद 4 जगहों हरिद्वार, प्रयागराज, नासिक और उज्जैन में होता है। पौराणिक कथा के अनुसार, देवताओं-असुरों के बीच अमृत कलश के लिए 12-दिन युद्ध चला था जो पृथ्वी में 12-वर्ष के बराबर होता है। इसे बृहस्पति की गति से भी जोड़ा जाता है जो 12-वर्षों में 12 राशियों का भ्रमण पूरा करता है।