क्यों 20 मई को 12 लाख से अधिक दवा विक्रेता हड़ताल पर जा रहे हैं?
कथित नियामक खामियों और बड़े कॉर्पोरेट समर्थित प्लैटफॉर्म्स द्वारा दी जा रही भारी छूट के विरोध में 20-मई को 12 लाख+ दवा विक्रेता हड़ताल करेंगे। उनका आरोप है, ऑनलाइन प्लैटफॉर्म्स G.S.R. 817(E) के तहत मिली छूट का फायदा उठाकर प्रिस्क्रिप्शन का फिज़िकिल वेरिफिकेशन किए बिना दवाइयां बेच रहे हैं। उन्होंने G.S.R. 220(E) नोटिफिकेशन भी वापस लेने की मांग की है।