क्यों 2025 में दर्ज हुई इतिहास की सबसे गर्म जनवरी?

2025 की जनवरी अबतक की सबसे गर्म जनवरी रही जबकि अनुमान था कि ला-नीना प्रभाव के चलते जनवरी-2025 का तापमान कम रहेगा। इसका प्रमुख कारण इंसानी गतिविधियों के चलते धरती गर्म करने वाली गैसों का उत्सर्जन जारी रहना है। वैज्ञानिकों का कहना है कि वे अब भी पूरी तरह से जनवरी के रिकॉर्ड गर्म होने का कारण नहीं बता सकते।