क्यों 26 दिसंबर को मनाया जाता है 'वीर बाल दिवस'?

'वीर बाल दिवस' 26 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह के साहिबज़ादों (बेटों) ज़ोरावर सिंह और फतेह सिंह की बहादुरी और शहादत की याद में मनाया जाता है। सरकार के मुताबिक, उन्होंने अत्यधिक दबाव के बावजूद 26 दिसंबर, 1705 को सिख धर्म की गरिमा और गौरव की रक्षा के लिए 9 और 6 वर्ष की आयु में सर्वोच्च बलिदान दिया था।