क्रिसमस को X-Mas भी कहा जाता है। X ग्रीक अक्षर Chi (Χ) से आया है जो Χριστός" (Christos) का पहला अक्षर है। शुरुआत में ईसाइयों ने X का इस्तेमाल ईसा मसीह के लिए एक पवित्र संक्षिप्त रूप में किया। वहीं, Mas का मतलब धार्मिक समारोह से है। समय के साथ ‘Xmas’ क्रिसमस लिखने का एक संक्षिप्त तरीका बन गया।