ईडी ने राजस्थान के उदयपुर, अजमेर, जयपुर समेत देश के 6 शहरों में एक साथ छापेमारी की है। बकौल रिपोर्ट, ये छापेमारी कस्टम विभाग की ओर से जयपुर के पीयूष नौलखा और अन्य आरोपियों के खिलाफ विदेशों में हवाला चैनल के ज़रिए करोड़ों के फंड ट्रांसफर और फर्ज़ी कंपनियों के ज़रिए पैसों के कथित हेरफेर को लेकर हो रही हैं।