GenZ और मिलेनियल्स के बीच खुद के लिए खिलौने खरीदने का चलन बढ़ रहा है। इन्हें 'किडल्ट्स' कहा जाता है जो लेगो सेट, बार्बी डॉल, सॉफ्ट टॉय और पसंदीदा किरदारों से जुड़े कलेक्टिबल्स खरीदते हैं। कई वयस्क बचपन की यादें ताज़ा करने, तनाव से राहत पाने और खुशी महसूस करने के लिए खिलौनों पर मोटी रकम खर्च कर रहे हैं।