क्यों SIP के आखिरी 5 साल होते हैं शुरू के 15 साल से ज़्यादा जरूरी, जल्दी निकासी से लाखों का घाटा
SIP में कंपाउंडिंग का असली फायदा लंबे समय तक निवेश बनाए रखने पर मिलता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, आखिरी 5 साल में बड़ा निवेश आधार तैयार होने के कारण वही रिटर्न शुरुआती 15 साल की तुलना में कहीं ज़्यादा कमाई करा सकता है। ऐसे में जल्दबाज़ी में पैसा निकालने से निवेशक करोड़ों रुपये के संभावित रिटर्न से चूक सकते हैं।