क्यों अंपायर ने ट्रैविस हेड का कैच लेने वाले शुभमन गिल को दी चेतावनी?

भारतीय क्रिकेटर शुभमन गिल ने मंगलवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के सेमीफाइनल में स्पिनर वरुण चक्रवर्ती की गेंद पर ऑस्ट्रेलिया के ओपनर ट्रैविस हेड का एक रनिंग कैच लिया। कैच के बाद अंपायर ने उन्हें चेतावनी दी। कैच पूरा करने के बाद गिल ने गेंद को 'जल्दी' छोड़ दिया था जिस कारण अंपायर ने उन्हें चेतावनी दी।