क्यों अंबानी की रिलायंस के शेयरों में आज गिरावट दर्ज हुई?
मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (आरआईएल) के शेयर सोमवार को कारोबारी सत्र के दौरान 3% से अधिक गिर गए। दरअसल, पहली तिमाही में आरआईएल की कमाई अनुमान से कम रही है। वित्त वर्ष 2025 की पहली तिमाही में रिलायंस इंडस्ट्रीज़ का कुल शुद्ध मुनाफा ₹15,138 करोड़ रहा जो इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में ₹16,011 करोड़ था।