भारत सरकार के स्वामित्व वाली टेलीकॉम कंपनी महानगर टेलीफोन निगम लिमिटेड (एमटीएनएल) के शेयर गुरुवार को 20% उछलकर ₹64.08 पर पहुंच गए। यह कंपनी का पिछले कई वर्षों का उच्चतम स्तर है। दरअसल, सरकार द्वारा कंपनी के बॉन्ड पर बकाया ब्याज को तत्काल चुकाने के लिए ₹92 करोड़ जमा किए जाने के बाद शेयरों में यह तेज़ी दिखी है।