क्यों अचानक सोशल मीडिया पर अपनी 2016 की तस्वीरें शेयर कर रहे हैं लोग?
सोशल मीडिया पर कई लोग अपनी 10-साल पहले की फोटो-वीडियोज़ शेयर कर रहे हैं। यह वायरल ट्रेंड '2026 is the new 2016' है जिसमें लोग 2016 को याद कर तस्वीरें-वीडियो शेयर कर बता रहे हैं कि वे उस दौर में इमोशनली-प्रोफेशनली कहां थे। बकौल बीबीसी, टिकटॉक पर नए साल के पहले हफ्ते में '2016' के सर्च में 452% बढ़ोतरी हुई।