क्यों अनुपम मित्तल ने चीन का उदाहरण देकर बजट को मिडल क्लास के लिए बताया ऐतिहासिक?

बिज़नेसमैन अनुपम मित्तल ने ₹12 लाख तक की आय को कर से छूट दिए जाने को मिडल क्लास के लिए ऐतिहासिक बताया है। उन्होंने कहा, "इतिहास बताता है...मज़बूत अर्थव्यवस्था संपन्न मिडल क्लास से बनती हैं ना कि टैक्स के बोझ से दबे मिडल क्लास से...चीन-अमेरिका ने यह किया...भारत में...अब टैक्स में अधिक राहत, अधिक खपत और अधिक आर्थिक विकास होगा।"