उपभोक्ता मंत्रालय के एक सर्कुलर के मुताबिक, कार/स्कूटर/बाइक समेत अन्य वाहनों की टंकी फ्यूल लिड तक कभी फुल नहीं करानी चाहिए। कंपनियां सुरक्षा कारणों से फ्यूल टैंक की बताई हुई कैपेसिटी से अधिक जगह देती हैं। दरअसल, स्टोरेज वाली जगह से निकलने के बाद पेट्रोल और डीज़ल का वॉल्यूम बढ़ता है और उन्हें अधिक जगह की ज़रूरत होती है।