क्यों अफगानिस्तान में बेटियों को बेचने पर मजबूर हैं पिता?
अफगानिस्तान में पिता अपनी बेटियों को बेचने पर मजबूर हैं। बुनियादी मेडिकल सुविधाओं की कमी के कारण कुछ लोग यह कदम उठा रहे हैं। यूएन के अनुसार, अफगानिस्तान में हर चार में से तीन लोग अपनी बुनियादी ज़रूरतें पूरी नहीं कर पा रहे। अफगानिस्तान में करीब 47 लाख लोग अकाल के कगार पर हैं और गौर प्रांत सर्वाधिक प्रभावित है।