अमेरिका की एक जेल में माइक्रोसॉफ्ट आउटेज के कारण कैदियों की रिहाई रुक गई। अधिकारियों के मुताबिक, आउटलुक ईमेल सर्विस ठप होने से जेल में ज़मानत की रकम जमा होने की पुष्टि नहीं हो सकी। अधिकारियों ने कैदियों से माफी मांगते हुए कहा कि आउटलुक बहाली तक तुरंत रिहाई के लिए ज़मानत की रकम व्यक्तिगत रूप से जमा करनी होगी।