साल का सबसे डिप्रेसिंग दिन माना जाने वाला 'ब्लू मंडे' इस साल 20 जनवरी को पड़ा है। फोर्ब्स के अनुसार, यह अवधारणा सबसे पहले साइकोलॉजिस्ट क्लिफ अर्नेल ने यूके की एक ट्रैवल कंपनी के लिए तैयार की थी। कंपनी ने एक मार्केटिंग स्ट्रैटजी के तहत जनवरी के तीसरे सोमवार को 'ब्लू मंडे' के तौर पर मनाना शुरू किया था।