सर्टिफाइड साइकैट्रिस्ट और स्लीप डॉक्टर शेन क्रियाडो के मुताबिक, हफ्ते में 3-दिन से ज़्यादा बुरे सपने देखने का कारण ट्रॉमा, स्ट्रेस या हाई ऐंग्ज़ायटी हो सकती है। वहीं, उन्होंने कहा, "70% लोगों को नींद में अचानक गिरने जैसा अनुभव होता है। ज़्यादातर ऐसा महसूस होना सोने से पहले कैफीन, निकोटीन, शराब का सेवन व भोजन करना हो सकता है।"