डाइटीशियन फियोना संपत के अनुसार, खाली पेट फल खाने से बचना चाहिए क्योंकि उनमें नेचुरल शुगर होती है जिससे ब्लड शुगर लेवल में अचानक बढ़ोतरी हो जाती है और कुछ लोगों को पेट-संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात में फल खाने से नींद की गुणवत्ता प्रभावित होने के साथ-साथ अपच/पेट फूलने जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।