कतर स्थित दुनिया की सबसे बड़ी LNG प्रोडक्शन फैसिलिटी रास लफान पर ईरानी हमले के बाद वहां एलएनजी उत्पादन-सप्लाई फिलहाल रुक गई है। रास लफान अकेले वैश्विक एलएनजी सप्लाई का करीब 20% संभालता है। भारत, चीन, फ्रांस, जर्मनी, दक्षिण कोरिया, जापान, पाकिस्तान और यूरोपीय देशों समेत दुनिया के करीब एक-चौथाई देशों तक LNG सप्लाई कनेक्शन यहीं से जुड़े हैं।