उत्तर-पश्चिम भारत में फरवरी में अचानक गर्मी लगने लगी है। विशेषज्ञों के अनुसार, इस सीज़न शीत लहर के दिन कम दर्ज हुए और वेस्टर्न डिस्टर्बेंस की गैर-मौजूदगी रही या यह काफी कमज़ोर रहा। इसके कमज़ोर होने से हिमालयी क्षेत्र में पर्याप्त बर्फबारी नहीं हुई और मैदानी इलाकों में कम बारिश हुई जिससे ठंडी हवाएं नहीं चलीं और तापमान बढ़ गया।