शुभमन गिल के चोटिल होने के चलते दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज़ के लिए केएल राहुल को भारत का कप्तान बनाया गया है। एक बीसीसीआई सूत्र ने बताया कि इस भूमिका के लिए ऋषभ पंत को इसलिए नहीं चुना गया क्योंकि उन्होंने पिछले एक साल में सिर्फ एक ही वनडे मैच खेला है जबकि राहुल लगातार खेल रहे हैं।