क्यों एशियाई देश भारत की ब्रह्मोस मिसाइल खरीदने की होड़ में हैं, क्या है इसका 'चीन' कनेक्शन?
भारत से फिलीपींस ब्रह्मोस मिसाइल खरीद चुका है जबकि वियतनाम ने इसके लिए हस्ताक्षर किए हैं। इंडोनेशिया से बातचीत अंतिम चरण में है। थाईलैंड-सऊदी अरब-कतर-ओमान-मिस्त्र ने भी रुचि दिखाई है। ब्रह्मा चेलानी ने बताया कि यह मिसाइल चीन के सामने बड़ी नौसैनिक शक्ति के रूप में उभरी है। जो देश यह मिसाइल खरीद रहे, उनका चीन से सीमा विवाद है।