किसी गर्भवती महिला को जब तीसरे ट्राइमैस्टर या प्रसव पीड़ा तक अपनी प्रेग्नेंसी का पता नहीं चलता तब उसे क्रिप्टिक प्रेग्नेंसी कहा जाता है। बेंगलुरु के एस्टर वुमन ऐंड चिल्ड्रन हॉस्पिटल की गायनोकॉलोजिस्ट डॉ. कविता कोवी ने कहा, "पेट की मज़बूत मांसपेशियों, मोटापे या पीछे की ओर मुड़े गर्भाशय...के कारण ऐसा हो सकता है जब बेबी बंप नहीं दिखता।"