डॉक्टर सुज़ैन सालामोन ने बताया है, "दिन में सोने के कई कारण हो सकते हैं...आप बोर हो गए हैं...ज़्यादा कुछ नहीं है तो आप ग्रुप ऐक्टिविटीज़ से बचते हैं।" हार्वर्ड मेडिकल स्कूल के मुताबिक, अन्य कारणों में रात में ठीक से ना सोना, अंडरलाइंग कंडीशन (लो बीपी, विटामिन डी और बी12 की कमी, डिप्रेशन) और फ्रेलिटी सिंड्रोम शामिल हैं।